शनिवार, 21 अप्रैल 2012

शहीदों की चिताओं पर नहीं लगते हैं अब मेले..



 वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा...  अमर बलिदानी रामप्रसाद च्बिस्मिलज् की यह पंक्तियाँ हमारी स्वतंत्रता के राष्ट्रयज्ञ में अपने प्राणों की आहुति  देने वाले लाखों अमर बलिदानियों की पूज्यनीय अभिलाषा की प्रतीक हैं लेकिन इन अमर शहीदों की इस अभिलाषा पर  श्रद्धासुमन अर्पित करने की बजाय हमने उन पर अंगारों को सजाया है.स्वतंत्रता की आधी सदी बीतने के साथ ही हमने उन शहीदों को भुलाने की कृतघ्नता का शर्मनाक परिचय दिया है जिनके रक्त में डूबे अथाह अतल बलिदानों के ऋण से यह देश अनंत काल तक मुक्त नहीं हो सकता । हमारी सरकारें और व्यवस्था हर चीज़ की कीमत देना जानती हैं चाहे आतंकी घटनाओं में मारे गए लोग हो या किसी रेल दुर्घटना के शिकार हुए लोग। राहत कार्य बाद में चलते हैं और मुआवज़े आगे। सरकार के इस रवैये का शिकार सिर्फ आम आदमी ही नहीं बल्कि आज़ादी की लडाई में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीद, स्वतंत्रता सेनानी और युद्ध में जान गंवाने वाले सेना के जवान भी हैं। भारत पाक युद्ध में दुश्मन के छक्के छुड़ाने वाले वीर अब्दुल हमीद हों या कारगिल में वीरगति पाने वाले कैप्टन मनोज पांडे इन्हें याद करना तो दूर शहीद दिवस पर इनकी प्रतिमाओं पर जमी धूल तक नहीं झाड़ी जाती।
                गत आठ अप्रैल को ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आज़ादी का पहला बिगुल फूंकने वाले शहीद क्रांतिकारी मंगल पांडे की पुण्यतिथि थी और भगत सिंह ने असेम्बली में बम फेंका था। इसी दिन देश को राष्ट्रीय गीत च्वन्दे मातरमज् देने वाले बंकिमचंद चट्टोपाध्याय की सुध लेना भी भूल गए। व्यवस्था के चौथे स्तम्भ का ढोल पीटने वाला खुद मीडिया इस कतार में सबसे आगे खड़ा है। आईपीएल के चौके छक्कों, ऐश्वर्या की बेटी, बिग बी की बीमारी, और सनी लियोन की ख़बरों की चाशनी चाटने वाले मीडिया में भी इन सबको दो पंक्तियों की श्रद्धांजलि तक नहीं अर्पित की। ये मीडिया रसूखदारों के उठावनी सन्देश तो पैसे लेकर सेंटीमीटर्स में छाप सकता है पर शहीदों के लिए एक कॉलम की खबर लिखने में कांखने लगता है। कल तेरह अप्रैल को जलियांवाला बाग़ हत्याकांड की 93वीं बरसी थी। इस दिन अमृतसर के जलियांवाला बाग़ में सैकड़ों  निहत्थे लोगों पर ब्रिटिश शासन के अधिकारी आर ई एच डायर ने गोलियां चलाने का निर्देश दिया था जिसके फलस्वरूप लगभग चार सौ लोग मारे गए थे और बारह सौ से अधिक घायल हुए थे। क्रूरता की सभी हदें पार करते हुए इस अँगरेज़ अफसर ने बाग़ से निकलने के एकमात्र रास्ता भी बंद करवा दिए था जिससे कई लोग अपनी जान बचाने के लिए बाग़ में बने एक कुएं में कूद गए थे। हिंदी के एक दो समाचार पत्रों को छोडक़र अन्य किसी ने इसे खबर तो जाने दो गॉसिप के लायक भी नहीं समझा और अंग्रेजी के अखबार जऱदारी यात्रा, अन्ना हजारे,ओबामा मेनिया और विदेशी नीतियों के दिवास्वप्न में खोये रहे हैं। आखिर ये किस जिम्मेवारी के वहन का दावा ठोंकते रहते हैं? सच पूछिए तो गलती हमारी भी है हम राखी सावंत और ब्रिटनी के बारे में तो पल पल की खबर रखते हैं पर शहीदों के नाम पर बगलें झाँकने लग जाते हैं।  राष्ट्रवाद की सबसे बड़ी ठेकेदार पार्टी अपने नए अध्यक्ष की ताजपोशी पर बधाई गीत गाने में व्यस्त थी।सत्तारूढ़ समाजवादी खेमा एक मौलाना की क्रोधाग्नि शांत करने के लिए उसके दामाद के राजनीतिक महिमामंडन में मिली सफलता पर मुग्ध था।देश को आजाद करने का दावा करने वाली देश की सबसे बड़ी और पुरानी पार्टी उत्तर प्रदेश चुनावों में मिली माट पर दिल्ली में मातम मना रही थी। राजनीती की मंदी में अपनी फुटकर दुकानें संजोये बैठे छुटभैये राजनीतिक गिरोह सत्तासुख की बन्दरबाँट से खुद के बहार के ग़म में डूबे रहे। किसी को भी इनकी याद नहीं आई।
                                                   हम बस घरों में बैठकर भ्रष्टाचार का राग अलाप सकते हैं, बहुत हुआ तो किसी रामलीला मैदान में जाकर पिकनिक मना आयेंगे इससे ज्यादा हमारे बस का है भी नहीं। वीर हमीद की विधवा पेंशन के लिए सालों भटकती रहीं, मनोज पांडे के माता- पिता के पास अपने जिगर के टुकड़े की यादों के सिवा कुछ भी नहीं है। अभी पिछले साल का ही वाकय़ा है जब वीरता के तमगों को भूतपूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों ने राष्ट्रपति को ये कहकर लौटा दिया कि इन्हें गिरवी रखकर सरकार पेंशन की व्यवस्था कर दे। किसी देश के लिए इससे ज्यादा शर्मनाक बात भला और क्या हो सकती है? वो तो भला हो आमिर खान का जो रंग दे बसन्ती जैसी फिल्में बनाकर हमें कुछ याद दिला देते हैं। वरना हमारे पास उनके बलिदान के बदले बसों और ट्रेनों में आरक्षित कुछ सीटों औरएकाध चौराहों के नाम के सिवा कुछ भी नहीं है।

गुरुवार, 19 अप्रैल 2012

ख़ामोशी से किये गए काम इतिहास रचते हैं




 जो दी तोर दाक शोने केयू न अशे तोबे एकला चलो रे....यानि तेरी आवाज़ पे कोई न आये तो फिर अकेला चल रेज्। रविन्द्रनाथ टैगोर जी को ये पंक्तियाँ लिखे एक सदी से भी ज्यादा समय हो चुका है लेकिन इनका असर आप लखनऊ के कुकरैल बंधे के पास बसे अकबरपुर में साफ़ देख सकते हैं।  यहाँ अकेले चलने का बीड़ा उठाया है अनीता तिवारी और निरुपम मुखर्जी ने और इनके साथ चल रहे हैं डेढ़ सौ से भी ज्यादा नन्हे कदम जो तमाम दुश्वारियों के बावजूद किताबें थामे हैं। अनीता और निरुपम पिछले बाईस सालों से यहाँ के गरीब बच्चों को बिना रूपये लिए पढ़ा रहे हैं। लखनऊ यूनिवर्सिटी में एमए की छात्रा रहीं और एनजीओ नेटवर्क सोसाईटी में नौकरी कर चुकीं अनीता एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में जब अकबरपुर आई तो उन्हें अंदाज़ा तक नहीं था कि यही बस्ती एक दिन उनके लिए परिवार बन जाएगी।  जितनी उनकी होली है उतनी ही ईद । तीन लड़कियों से शुरू हुई उनकी अनोखी क्लास में आज डेढ़ सौ से ज्यादा बच्चे पढ़ रहे हैं ।  इनकी पढाई कुछ लड़कियों की तो शादी भी हो चुकी है।  अनीता बताती हैं कि लड़कियों की पढाई के लिए उनके माता-पिता को राजी करना आसान नहीं था।  लेकिन हमने हार नहीं मानी।  हमारी ईमानदारी और लगन देखकर लोगों ने यहाँ स्कूल चलाने की अनुमति दे दी। ज़्यादातर हमारा प्रयास यही रहता है कि ये बच्चियां खुद अपने माता पिता को राजी करें। यहाँ के अलावा अनीता और निरूपम एल्डिको ग्रीन पार्क और जीपीओ के पास भी पढ़ाते हैं। निरुपम बताते हैं कि झुग्गियों और हजरतगंज में गाडिय़ों के शीशे साफ़ करने वाले बच्चे हमारे लिए बड़ी चुनौती थे क्यूंकि इनमें से कई ऐसे थे जो आयोडेक्स ब्रेड में लगाकर खाते थे, कोई फेविकोल के दस ट्यूब रोज़ खाता था,तो कोई पेट्रोल सूंघ कर नशा करता। इनमें से कई मोबाईल चोरी का काम भी करते थे। ऐसे बच्चों को हम सही दिशा देकर ऐसे रोजगार में लगानें की कोशिश करते है जिससे वे अपनी आजीविका चलाने के साथ साथ पढ़ाई भी कर सकें। हमारे पढ़ाये ऐसे कई बच्चे हैं जो आज चाय, पान- मसाला और जूस की दुकान चला रहे हैं और कुछ लखनऊ केअच्छे मोटर मैकेनिकों में से हैं। जिस दुकान पर इन्होंने काम सीखा आज उसके मालिक हैं और यहाँ से पढक़र गए बच्चों को भी काम सिखा रहे हैं। ये वही बच्चे हैं जो कभी जेबकतरे हुआ करते थे। अनीता बताती हैं कि हम इन बच्चों को कोई सर्टिफिकेट नहीं दे पाते इसलिए एक से कक्षा पांच तक के बच्चों का प्राईमरी स्कूल में पढ़ाई करते हैं और बाद की पढ़ाई लडक़े राजकीय इंटर कालेज और लड़कियां करामत इंटर कालेज में पूरी करती हंै। कुछ लड़कियों ने इंटर पास किया है। अनीता तिवारी बाराबंकी के कोटवाधाम की और निरुपम मुखर्जी बंगाल के चौबीस परगना के रहने वाले हैं। निरुपम जी सरकारी कर्मचारी भी हैं। भविष्य में एनजीओ बनाने के सवाल पर कहते हैं कि हम घूस नहीं दे सकते और चोरी नहीं कर सकते और जो ये नहीं करता वो एनजीओ कभी नहीं चला पायेगा। हमने लोगों से कभी कोई मदद नहीं मांगी पर कुछ ऐसे लोग हैं जो बिना नाम बताये हमारी मदद करते हैं। लोग हम पर इतना विश्वास इसलिए करते हैं क्यूंकि हमने इनसे कभी झूठ नहीं बोला, इन्हें अपने जैसा बनाने के बजाय खुद इनके जैसे होकर इन्हें पढऩे की कोशिश की। अविवाहित अनीता कहती हैं कि भगवान से यही प्रार्थना है कि जब तक जि़न्दगी है इन बच्चों को पढ़ाती रहूँ।
                                                                     अनीता और निरुपम हमारे लिए एक मिसाल हैं जिन्होंने मीडिया की चकाचौंध से दूर एक स्वार्थरहित दुनिया बनाई है। इन्होंने साबित कर दिखाया है कि बदलाव कभी भीड़ इक_ी करने से नहीं आता । धारा के विपरीत बहकर ख़ामोशी से किये गए काम इतिहास रचते हैं।     

गुरुवार, 12 अप्रैल 2012

ज़रदारी का मनमोहन को प्रेमपत्र



मेरे अजीज़ मनु,
                         सात सालों की जुदाई आसान नहीं थी. आखिर मैं भी अपने कई पतियों वाले देश में सबकी नजऱों से बचकर दरगाह के बहाने आ ही गया. यहाँ प्रेम की भाषा कोई नहीं समझता बस गोलियों और हाफिज़ की भाषा सभी पाठ्यक्रमों में अनिवार्य कर दी गयी है.  मेरी हालत तुमसे बेहतर भला कौन समझ सकता है मैं बस दिखाने भर का पति  रह गया हूँ असली पति तो सेना है जिसने मेरी सौतन बनकर जीना मुहाल कर दिया है. इधर हथियारों में काफी खर्चे बढ़ गए सुलह के बावजूद अमेरिका ने भत्ता देना बंद कर दिया है. सोचता हूँ मेरी चीनी और तुम्हारी चाय से कुछ दिन का गुज़ारा तो हो ही जायेगा. अमेरिका के सहयोग से हमारे हाफिज़ को इक्यावन करोड़ का इनाम हुआ है. यूं तो मेरे पचहत्तर प्रेमी हुए हैं पर चीन ने मुझे जो दिया और जो दे रहा है वो हर किसी से छुपा हुआ है. उसने हम दोनों के मिलन में बड़ी मदद की है. तुम्हारे साथ बंद कमरें का डिनर अपनी यादों में संजो के रखूँगा पर हमारा अकेलापन सीमा- रेखा, शांति और अमन को नहीं भाया वहां भी चले आये खलल डालने. मेरे अज़ीज़ तुम्हारी  मजबूरियां भी मैं समझता हूँ इसलिए अपना समझकर तुमसे दर्द बाँटने चला आया. ख़ैर बाकी सब खैरियत है उम्मीद करता हूँ आप भी कभी खरियत से हो जाओगे.
                                                                                                 -तुम्हारा जऱदारी

बुधवार, 11 अप्रैल 2012

हवा हुए हवाई राजा



गृह मंत्रालय की नयी मांग के साथ आज सवेरे की नींद खुली.सुनो जी सोच रही थी कि सांई बाबा के दर्शन कर आयें साथ में शिरडी वाले. साईं दर्शनसे तो कोई फर्क न पड़ा पर शिरडी के के साईं बाबा कि डिमांड ने भीतर तक सुनामी मचा दी. लगा जैसे किसी ने कोटेदार के यहाँ से बिना कंकड़ वाला चावल लाने को कह दिया हो. शनि देव कि तरह शिर्डी के साईं भी इधर कुछ दिनों से डिमांड में हैं.श्रीमती जी  कि मांग कथा जारी थी और मैं असहाय भक्त कि तरह सब सुन रहा था.क्या है न इधर रेलों में सफऱ करना बड़ा एडवेंचरस हो गया है.कभी रेल पटरी पर से उतर जाती है तो कभी रेलें ही एक दूसरे पर चढ़ जाती हैं. सोचती हूँ की हवाई जहाज से शिर्डी के डरेशन कर आऊं.आजकल पानी और दर्शन दोनों ही बड़े दुर्लभ हैं, लायीं लगने पर भी नहीं मिलते.हवाई यात्रा से हमारी भक्त केटेगरी भी चेंज हो जाएगी.जमीन तो बची नहीं थी पैरों टेल बचे- खुचे गड्ढे भी खिसक द्दड्ड4 इ. मैनें समझाना शुरू किया- देखो भागवान!ये हवाई जहाज के लक्षण ठीक नहीं.मानलो टिकट मिल्भी गया तो क्या गरती की एयरपोर्ट पर रंगे सियार से नहीं देखे जायेंगे.अगर बीच उदंमें ही हड़ताल पर चले गए पायलट या फिर डीजल,पेट्रोल,केरोसिन या जो कुछ भी पड़ता हो वाही चुक गया तो.बीच में दूसरा प्लेन भी नहीं बदल सकते न.या फिर तनख्वाह न मिलने से बौराए पायलट ने फुल स्पीड में बिना लायसेंस के उड़ा दिया विमान और तुम्हें मिचली आने लगी तो.शीशा खोल के उलटी भी न कर पाओगी.ये भी नहीं कह सकती कि विमान वाले डरेबर विमान जऱा धीरे हांको जी.
                                                                     मन कि जो हवाई जहाज चुना है वो दारू वाले राजा का है.चाहे तो अपने बोईंग से भर जावेंगे तेल हवा में.पर फिर से कहे देते हैं ये हवाई यात्रा के लक्षण ठीक नहीं.और तो और ये भी हो सकता है कि यात्रा के दौरान पता चले कि 'प्रिय यात्री जिस विमान में आप यात्रा कर रहे हैं उसका लायसेंस रद्द हो चूका है,कष्ट के लिए खेद है'.
                                                                               पर मेरे सरे ब्रह्मास्त्र  खाली पीली बेकार साबित हुए.श्रीमती जी कहने लगीं अपने दारु वाले राजा सा मैंने कहीं न देखा.ऐसा बगुला भगत तो बिना बत्ती कि टॉर्च से भी धुन्धने पर न मिले.अरे! हवाई जहाज में तेल तो अपने तीन चार द्वीप किराये पर उठाकर डलवा दें. उनके तो अपने खुद के ही चार-चार बोईंग वाले विमान हैं चाहें तो...शिर्डी टू
दिल्ली चलवा दें.सोचो जब उनकी नौकाएं ही महारानी हैं तो खुद महाराजा कैसा होगा. रही बात डरेबर कि तनख्वाह की तो तो एक पार्टी के खर्च से चूका दें.और सुनो दिवालिया हों उनके दुश्मन .ऐसा कौन सा खेल है जिस पर उन्होंने मुंह न मारा हों भला.ऐसा हिम्मती काम तो दारुवाले राजा ही कर सकते हैं.हाथ में हीरे का कंगन और गले में सोने का लौकेट पहन कर भीख मांगी है.दिलदार इतने कि बापू के सरे सामान उतने कि रकम चूका कर लाये जितनी बापू ने सपने में न सोची हों.महिला सशक्तिकरण उनके कारन ही फल-फूल रहा. साल भर में एक कैलेण्डर छपवाने के लिए आधे साल विदेशों में रहते हैं.अब बताओ जी कौन सी कमी है मेरे दारुवाले राजा में.मैं उसी दीनता से मुंह लटकाए खड़ा रहा और सोचता रहा- दारु बनाने से दारुबाज थोड़े न हों गया कोई.     

मेरी ज ज जान..


          सड़क पर पैदल चल रहे एक पैदल टाईप के आदमी से सायकिल \वाला चिल्लाये और कहे कि सड़क तुम्हारे बाप कि है क्या? मोटरबाईक वाला  झिड़कता है ...ऐ रिक्शा किनारे और कार वाला हो तो समझ लीजिये कि सड़क सच्चीमुच्ची उसी के बाप की है.आपको बर्दाश्त के बाहर बड़ी जोरों की लगी है और निपटने न दिया जाए. मधुशाला के मद्चूर पुजारी को बस दो चम्मच सुबह-शाम पिलाई  जाये.सरकारी शौचालयों में एक रात /पैसे देकर रहने को कहा जाए.बीवी के हाथ पड़ोसन के साथ वाली तस्वीर लग जाये.... यानी कहीं भी कभी भी जब आपकी जान पर बन आये तो समझो नामवाधिकार लुट रहा है मेरी जान. हाँ जी सही सुन रहे हैं आप नामवाधिकार क्यूंकि मानवाधिकार बस नाम का बचा है.
                                                                           एम्बेसडर का सायरन आपके कानों में लगा दिया जाये और उसपर भारत सरकार का बैनर टांग दिया जाये.इस ज़माने के किसी पढ़े-लिखे को  किसी नेता की रैली में उसकी बकैती सुनने के लिए निपट अकेला छोड़ दिया जाये.आज के बच्चों को उनके मोबाईल से महज़ पच्चीस सेंटीमीटर दूर कर दिया जाये या फिर फेसबुक पर च टियाने से रोक दिया जाये. नेताओं से एक घंटे सच बोलने को कहा जाये. पुलिस गलती से मौका -ए-वारदात पर पहुँच जाये. फास्ट टरैक  अदालतों के मुकदमें महीनेभर में सुलट जयेएं.पडोसी का कुत्ता घर के दरवाजे को खम्भा समझकर टांग उठाकर चला जाये तो..तो समझो नामवाधिकार लुट रहा है मेरी जान.
                                                   अमरीका डार्लिंग को इराक,अफगानिस्तान में नामवाधिकार की जाँच कास ठेका दे दिया जाये,आईएसआई को नोबेल प्राईज़ से नवाज़ा जाए.ड्रैगन को इसकी देख-रेख में भिड़ा दिया जाये.  इजराईल और इरान को आपस में समधी बना दिया जाये.लिट्टे को श्रीलंका में लोकतान्त्रिक पार्टी का तमगा दे दिया जाये.प्रधानमंत्री के रूप में दलाईलामा ड्रैगन को बौद्ध धर्म ग्रहण करवाएं.मदर इण्डिया इन सबको गोद में बिठा कर सामान प्रेम बरसाएं तो... तो समझो नामवाधिकार लुट रहा है मेरी जान.
                                                                              तुम छींको तो जुकाम मदर इण्डिया को हो जातो है.घुड़की तो दे ली कश्मीर को लेकर फिर क्यूँ इतना खार खाए बैठे हो लंका मेरी जान. और पाकीजा तुम तो जिंदा ही हो बस मेरे विरोध पर. जीने मत देना मुझको और हम तुम्हें आक्सीज़न देते रहेंगे मेरी जान. सवा सौ- सवा सौ चूहे खाकर क्यूँ हज पर जाती हो अमरीका मेरी जान....तो कहीं भी कभी भी जब आपकी जान पर बन आये तो...तो समझो नामवाधिकार लुट रहा है मेरी जान                                  

अजब बाबा गज़ब बात


 
अन्डरवर्ल्ड के बाद सबसे ज़्यादा जो धंधा उफ़ान पर है वो है बाबागिरी. गुंडागिरी, उठाईगिरी, दाउदगिरी, नेतागिरी,जैसी हर टाईप की गिरी का तोड़ है पर बाबागिरी का कोई तोड़ नहीं. अब तक पेशे में उपाधियाँ होती थीं, डाक्टर, इंजीनियर, वकील, अफ़सर या फिर फलांचंद सरयूपारीण. ये सब तो पटरा उपाधियाँ लगती थीं असली वाली तो छात्रसंघई के सदाबहार दिनों में गुंजायमान होती थीं-अलाना सिंह उफऱ् 'अन्ना', ढिमकानाभाई उफऱ् 'पिंटू'. कसम से गज़ब का इम्प्रेसन जम जाता था पर इन सबकी भी कमरतोडू उपाधियाँ पाई जाती हैं बाबागिरी के पेशे में.. जैसे श्री 1001 बाबा अनशनानंद जी,श्री 5001 बाबा जटाधारीनन्द जी.ये सब तो  डेमो भर हैं बड़ेवाले बाबाओं के अब तो आई.आई.टीएन भी बाबागिरी में छपाक से कूद पड़े हैं.ऐसे  में बाबागिरी का लेवल ही चेंज हो गया है.
                                                                  भूखे,सताए चीकट लोगों  के लिए नहीं है बाबागिरी ये उनके लिए है जो नटई तक गांज के  इतना पेट भरे हैं कि डकार लें तो एक आदमी भर का खाना बाहर आ जाये भक से.ये दीन दुनिया से अघाए अरबों डॉलर के द्वीप बसाते हैं. रुपयों से मोहभंग हो चुका इनका. और तो और कुछ तो मंकीवाले भगवान टाईप के खोजी हो गए हैं.संजीवनी खोज लाये और उसी के इम्पोर्ट एक्सपोर्ट में जुटे पड़े हैं.कभी कुकुरासन तो कभी ऊटपटांगासन सिखाते हैं और मनुष्य नमक जीव घंटों इस मुद्रा में बिता देता है. ये स्पेशल टाईप कि बाबागिरी बड़ी हाईफाई हो चली है. मीडिया नाम के पालतू से बड़ा चिपकाव महसूसते हैं, बयानों की रोटीफेंकते रहते हैं उसके सामने.पर ये लती फेंकी रोटी खाता ही नहीं जो मुंह में हो वही ले उड़ता है. इधर श्री श्री 2000वन वाले बाबा जी के साथ बड़ा ख़ूबसूरत हादसा हो गया.गुलाबी नगरी में गुलाबी सा बयान दे बैठ्यो की-सरकारी स्कूल न जइयो खाली प्राईवेट स्कूल जईयो.वजह पूछो तो यही कि प्राईवेट वाले मनु शर्मा, विकास यादव और मोह्न्दर सिंह पंधेर सरीखा अनुशाशन सीखे हैं और सरकारी वालों को नक्सली होने का चस्का लग जाता है अपने कलाम साहब कि तरह.बड़ा ग्लो है इन बाबा के काले केशों से सुसज्जित चेहरे पर.किसी फेयरनेस कंपनी का ऐड तो बिना देखे ही मिल जाये और उस पर से लांड्री में धुली 6 गज ,का झक सफ़ेद ड्रेस इनकी पर्सनैलिटी में आठ चाँद लगा देता है.      
   36 हज़ार करोड़ रूप हैं बाबा के कभी माखनचोर तो कभी नवाबी स्टाईल में परकट होते हैं.अईसा वईसा बाबा न समझ्यो इनका.एयरकंडीशंड कमरों में पसर कर जीने की कला सिखाते हैं. सडक़ पर पड़ी नहीं पाई जे कला. जौन सी उम्र मां ध्यान कहीं और होना चाहिए उस उमर में 10 दिन के मौन में चले गए. जब बहार निकले तो पप्पू की जैसे चिल्ला पड़े -मैं तो जीने की कला पायो,सुदर्शन क्रिया पायो.बस वही वो राहुकाल था जिस बखत 2000वन वाले बाबा के पांव फिसल गए. फिर फिसले तो ऐसा फिसले की फिसलते गए बस फिसलते गए और श्री श्री 2000वन आर्ट ऑफ लिविंग संस्था पर आकर टिके. अईसे वईसे बाबा नहीं हैं ये दो बार श्री श्री वाले बाबा हैं.ठीक वैसे ही जैसे बहुतय खऱाब चीज़ को दो बार छि: छि: कहना पड़ता है.जीने की कला सिखाते हैं जी भरे पेट से. बड़े ही त्रिकालदर्शी हैं दो बार श्री श्री वाले बाबाजी.उन दस दिनों की फिसलन अज तक जारी है.अमरीका लन्दन खान खान नहीं फिसले.हाल में पकिस्तान तक फिसल कर आये हैं. वहे के बाद से बक रहे कि प्रेम का पुजारी हूँ तालिबान से सम्जहौता करा सकता हूँ.पालिटिक्स तक पांव फिसले इससे पहिले श्री श्रे 2000वन वाले बाबा सरकारी स्कूल 'पर फिसल गये.  इस बार बिजिनेस की कला पायो. लगता है गुरूजी  ग्रुप ऑफ इन्सटीट्युट खोलने वाले हैं प्राईवेट वालों के श्री श्री 2000वन वाले बाबाजी. 
 

जोगी जी वाह


हे भोले बाबा आप पर भी मार्केट का असर हो ही गया. चोरी छिपे डील कर डाली अपनी तीसरी आँख कि और विशेषाधिकार तक न सुरक्षित रखे. कम से कम भक्तगणों को तो इन्फार्म कर दिए रहते. अब तो बस सब कहीं तीसरी आँख वाले निर्मल बाबा कि धूम है. आप तो सार्वजानिक बाबा हैं.  पता है कि आप भांग के लती हैं,पार्वती जी आपकी पत्नी हैं पर निर्मल बाबा पूर्णरूपेण गोपन हैं. सिवाय इसके कि आप के पास तीसरी आँख है जिससे कुछ नहीं छिपा है. लोगों की समस्यायों क्रा हल बिना कुछ पूछे कर देते हैं. गूगल बाबा पर सबसे ज्यादा निर्मल बाबा सर्च किये जा रहे हैं. बाबा बाबा कि क्या जोड़ी बनी है. ऐसा मंगल जोड़ बड़े दुर्लभ क्षणों में बनता है. जो गूगल बाबा सबके बारे में बताया करते थे वो भी आपके भेद को नहीं भेद रहे.सचमुच गज़ब के जोगी हो आप. आपका एंटीना भगवान से सीधा जुड़ जाता है. दूरदर्शन वालों को आपके एंटीना से करार करना चाहिए जिससे बेचारे दर्शकों को रहत मिलेगी.
                                   इस कलयुग में ऐसा कौन है जो सिर्फ देना जानता हो. देना जी बैंक वालों का तो बट्टा लग गया. आपकी छठी इन्द्रिय विकसित मानी जाती है. जिससे सब कुछ पहले ही जान लेते हैं यानि जो न घटित होने वाला हो वो भी घट जाता है.भई जोगी जी वाह! कहीं जनरल सिंह वाला तोप- पत्र आपकी इन्द्रिय ने ही तो नहीं लीक कर दिया. आपके भक्तगण इन्द्रिय विहीन हो गए हैं तभी तो छठी इन्द्रिय आपके हाथ लगी. आप फोन पर बात करके ही गंभीर समस्या का अंत कर देते है. अगर रात रात भर लोग आपसे फोन पर बात करेंगे तो नशीली बातें करने वाली टीना और डॉलीका क्या होगा.क्यूँ पेट पर लात मरते हो उनकी. आपके समागम का प्रसारण 25 घंटे चैनलों पर हो रहा. क्या जुगाडमेंट किया है धंधे में फिट होने का. जब लोग दिन के चौबीस में से पच्चीस घंटे उद्धार  करवाएंगे और निपटने तक के लिए नहीं उठेंगे तो बीमारियाँ प्रसाद स्वरुप मिलेंगी. लौट के फिर आपसे उद्धार करवाने आयेंगे. दुकानदारी की छठी इन्द्रिय दस दिनों के भीतर विकसित की है. भई जोगी जी वाह!
                                                           रेलवे वालों को आपसे सीख लेनी चाहिए. दो साल के बच्चे की रजिस्ट्रेशन फीस दो हज़ार है. हाफ टिकट का चांस ही नहीं है. योग बाबा, श्री श्री बाबा, आशा वाले बाबा सबसे आगे निकल गए...दस साल पहले ठेके वाली फील्ड में थे . न न गलत मत समझिये फील्ड बिना बदले ही माल बदल दिया है. आशीर्वाद देने का स्टाईल भी अलग. फेसबुक पर लाईक करो और आशीर्वाद अपडेट. भई जोगी जी वाह!  कबीर जी अगर आप होते तो यही कहते कि निर्मल नियरे राखिये फेसबुक पर फ़ॉलो कराय, बिन दारू दवा के चौकस करे सुभाय.