गुरुवार, 24 जनवरी 2013

तुम

मेरे हर मौन में तुम
धड़कनों के नाद मेँ तुम
उनींदी रात में तुम
अनकही हर बात मेँ तुम
भाव में तुम
मेरे हठ में तुम
श्रृँगार में तुम
गालों के सुर्ख़ लाल में
तुम
साँसो के क़दमताल में तुम
पतझड़ की शाख़ मेँ तुम
वसंत के मेरे हर साल में तुम
अकेली याद में तुम
आँखों के इंतज़ार में तुम
सूनी सी भीड़ में तुम
चल पड़ूँ जिधर
उस राह में तुम
सपनों की तस्वीर में तुम
अनछुए स्पर्श में तुम
मेरे हिस्से की सुनहरी
धूप में तुम
पैरहन के मेरे हर
शोख़ रंग में तुम
कोरे क़ागज के शब्द में तुम
नज़रों के दूर क्षितिज में तुम
संन्यासी से मेरे मन मेँ तुम
मरघट के विलाप में तुम
सिर्फ तुम
सिर्फ तुम और
सिर्फ तुम
-संध्या (rashmi sharma जी की एक ख़ूबसूरत कविता को पढ़ते हुए)

साहब अब क्या करुँ आपका

शिंदे साहब अब क्या करुँ आपका...इस उमर में दिल बच्चा होता तो चलता पर इस पद पर रहते हुए काहे को रेशमी डोर काटते हैं. सिर्फ़ काट रहे होते तो भी चलता पर आप तो जूझे पड़े हैं। आप ही बताओ कौन से वाले ख़ानदानी हक़ीम से ईलाज करवाऊँ।तौबा कैसी लपलपाती ज़बान की नेमत से नवाज़ा है आपको ख़ुदा ने। कल को आपके बेटियाँ थीं और आज साहब(सईद जो चाचा भी हैं) हैं।लफ़्फाजी के कौन से कैम्प के शार्गिद हैं बताएँ तो ज़रा। कहीं बुड़बक राहुल को बचाने की ख़ातिर तो नहीँ ऐँठे ऐंठे से घूम रहे है।या फिर सोनिया मां के आँसुओं में ऐसा बहे कि भाजपा वाया पाकिस्तान पहुँक गये।चलो कोई ना इस उमर और पेशे में सभी रपटते हैं। फिर आप रपटे तो तान के रपटे।चलो अब उठो और कैमरे के आगे जो कुछ झाड़ना झूड़ना है झाड़ लो।
-संध्या यादव
तुम्हारा भरम है कि
वक़्त हर याद भुला देता है
दीवार की पीठ पर
कैलेंडर का निशान
हाल बता देता है
-संध्या
सर्दियों में नानी बीमार पड़ीं तो उनके घर सालों बाद जाना हुआ। मन तो नहीं कर रहा था पर जब वहां ;पहुंची तो लगा जैसे वहां की हर चीज़ बाहें फैलाये मेरा स्वागत  कर रही थी। सचमुच नानी का गाँव अब भी वैसा है...........पूजाघर की वो कुंडी आवाज़ वैसे ही करती है..........डरा करते थे हम जिसको सुन कर .....बेरी (बेर का पेड़ ) वहीँ  पर लगा है......बस एक नयी बेल उसके सहारे चढ़ गयी है.........मेहंदी का पौधा भी द्वारे पर है .....और कुछ खाली शीशियाँ उसके  नीचे नयी पडी हैं........निकलना होता था जब तेज़ी से .......वो गलियारा भी वही है..............सीढ़ियों के पास वाला कमरा आज तक खाली  पड़ा है........जैसे वक़्त वहां तब से ठहरा हो......जब मौत ने मामा को हमसे छीना था..........किस्सा भी पुराना है ..........ऊंचाई पर खड़े उस खंडहर का.............नानी ने फिर वही कहानी सुनाई है ........मुझे सुलाने को..............कुछ साल पहले जहाँ से छूटी थी.......और हाँ छतें भी घर की दीवारों पर टिकी हुयी हैं....बस धन्नियों की जगह.......ईंट सीमेंट ने ले ली है.....बारिश में जिस आँगन की ............सोंधी मिटटी की महक आती थी......उसकी जगह अब फर्श पड़ गयी है....... सूरज रोज आकर हमें खाट पर जगाया करता था.......पर अब तो धूप भी छन कर आती है.....और बया अब छप्पर में अपने घोंसले भी नहीं बनती.......घर के पिछवाड़े लगा पकड़ का पेड़ तो है.......बस वो नीम कट गयी है.......जिसके नीचे बड़के मामा ने ..................मां से छुपाकर मिर्ची मुझे खिलाई थी........मेहंदी हाथों में रचाने की बात पर...........नानी पहले तो सकुचाई थीं.............फिर नाना को देखकर शरमायीं थी..... वक़्त के साथ सब बदला है......पर नानी के हाथों के .............अचार का स्वाद अब भी नहीं बदला.......यहाँ बिजली चंद रोज़ पहले ही आई है........पर चोरी भोले दिलों को इसने सिखाई है...............सजदे में झुकते एकसाथ सर ................तो मोरों का यूं  बोलना ............जैसे साथ दे रहे हों नमाज़ियों का...........सच मुच नानी का गाँव अब भी वैसा है......................................................संध्या यादव 
 

नानी का गाँव अब भी वैसा है

सर्दियों में नानी बीमार पड़ीं तो उनके घर सालों बाद जाना हुआ। मन तो नहीं कर रहा था पर जब वहां ;पहुंची तो लगा जैसे वहां की हर चीज़ बाहें फैलाये मेरा स्वागत  कर रही थी। सचमुच नानी का गाँव अब भी वैसा है...........पूजाघर की वो कुंडी आवाज़ वैसे ही करती है..........डरा करते थे हम जिसको सुन कर .....बेरी (बेर का पेड़ ) वहीँ  पर लगा है......बस एक नयी बेल उसके सहारे चढ़ गयी है.........मेहंदी का पौधा भी द्वारे पर है .....और कुछ खाली शीशियाँ उसके  नीचे नयी पडी हैं........निकलना होता था जब तेज़ी से .......वो गलियारा भी वही है..............सीढ़ियों के पास वाला कमरा आज तक खाली  पड़ा है........जैसे वक़्त वहां तब से ठहरा हो......जब मौत ने मामा को हमसे छीना था..........किस्सा भी पुराना है ..........ऊंचाई पर खड़े उस खंडहर का.............नानी ने फिर वही कहानी सुनाई है ........मुझे सुलाने को..............कुछ साल पहले जहाँ से छूटी थी.......और हाँ छतें भी घर की दीवारों पर टिकी हुयी हैं....बस धन्नियों की जगह.......ईंट सीमेंट ने ले ली है.....बारिश में जिस आँगन की ............सोंधी मिटटी की महक आती थी......उसकी जगह अब फर्श पड़ गयी है....... सूरज रोज आकर हमें खाट पर जगाया करता था.......पर अब तो धूप भी छन कर आती है.....और बया अब छप्पर में अपने घोंसले भी नहीं बनती.......घर के पिछवाड़े लगा पकड़ का पेड़ तो है.......बस वो नीम कट गयी है.......जिसके नीचे बड़के मामा ने ..................मां से छुपाकर मिर्ची मुझे खिलाई थी........मेहंदी हाथों में रचाने की बात पर...........नानी पहले तो सकुचाई थीं.............फिर नाना को देखकर शरमायीं थी..... वक़्त के साथ सब बदला है......पर नानी के हाथों के .............अचार का स्वाद अब भी नहीं बदला.......यहाँ बिजली चंद रोज़ पहले ही आई है........पर चोरी भोले दिलों को इसने सिखाई है...............सजदे में झुकते एकसाथ सर ................तो मोरों का यूं  बोलना ............जैसे साथ दे रहे हों नमाज़ियों का...........सचमुच नानी का गाँव अब भी वैसा है......................................................संध्या यादव 
 

शनिवार, 12 जनवरी 2013

रजाइयों और बलोअरों से
गर्म कमरों में
बैठे जब हम
कॉफ़ी से भरे डिजायनर प्यालों में
शुगर का संतुलन की
चुस्कियां भरते हैं
ठीक उसी वक़्त
किसी रैन बसेरे के कम्बल में
ज़िन्दगी छोटी पड़ जाती है
फुटपाथ के चूल्हे पर
बिना अनाज के
चढ़ी पतीली ठण्ड से
अकड़ जाती है
जब रात सन्नाटे की चादर
बुनती है
गर्म लहू आवाजें करता है
कल ....
जिंदा रहने की चाहत में ..............................संध्या यादव

मंगलवार, 8 जनवरी 2013

अब तक देखी थी
चार हाथों और कई सिरों वाली
औरत
सिर्फ़  तस्वीरों और मूर्तियों
पर इस साल के आखिर में
देख ली दो हाथो और
ज़िन्दगी की हजारों उम्मीदों वाली
सिर्फ़ एक औरत
और जब वो जिंदा कर गयी
अपने जैसी कईयों को
तो मैनें पनीली आखों के साथ
मोड़कर रख दिए 'स्त्री उपेक्षिता' के कुछ पन्ने
और साथ में मोड़ दिया स्मृतियों का
एक वर्ष अपने जीवन का  
ताकि जब फिर कभी कोई
दामिनी जन्मे
तो वे खुद ब ख़ुद खुल जायें
और हम तैयार कर सकें
स्वयं को आने वाले
भविष्य के लिए
और एक नया सबक़
पढ़ सकें ज़िन्दगी का ............................................संध्या यादव